DNN हमीरपुर
20 अप्रैल । जिला के लदरौर में पगफेरे के जा रही दूल्हा दुल्हन की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिला हमीरपुर के तहत ऊना नेरचौक सुपर हाईवे पर लदरौर के नजदीक दशमल चौक से 100 मीटर की दूरी पर बुधवार सुबह करीब पौने 9 बजे दो कारों की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों कार सवारों को गम्भीर चोटें आई हैं।हादसे में दोनों कारों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि दोनों गाड़ी में सवार सभी लोगों को मामूली चोटे ही आयी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जाहू से लदरौर की तरफ जा रही दूल्हे की गाड़ी दशमल चौक के नजदीक लदरौर की तरफ से आ रही गाड़ी से जा टकराई।प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो लदरौर की तरफ से आ रही गाड़ी को एक स्कूल अध्यापक चला रहा था, जैसे ही उसने कार को लिंक रोड़ की तरफ घुमाया तो दूसरी तरफ से आ रही दूल्हे की कार से जा टकराया।ऐसे में दूल्हे की कार में बैठे दूल्हे व दुल्हन को भी चोंटे आई हैं।उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि दूसरे कार चालक को भोटा अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे हमीरपुर अस्पताल रैफर कर दिया है।
वही एसएचओ भोरंज सुरम सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था. मामले में पुलिस टीम छानबीन कर रही है. इस सड़क हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार लोगों को हल्की चोटें लगी हैं.















