DNN पांवटा साहिब।
जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में हुए सड़क हादसे में 9 साल के बालक की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हुए हैं।
हादसे का मृतक बच्चा कार के ड्राइवर का बेटा हैं। वीरवार दोपहर हादसा कोटी उतरोऊ के धार गांव के समीप हुआ। शादि समारोह से वापिस जाते समय कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई।
ये कार कोटी उतरोऊ सड़क से निचली सड़क पर आ गिरी थी। कार में 7 लोग सवार थे। इसमें एक पुरुष, दो बच्चों के अलावा चार महिलाएं थी। कार को देहरादून के कोठी गांव का रहने वाला नानक चौहान पुत्र शेर सिंह चला रहा था । बच्चों को इलाज के लिए शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन 9 साल के अंश को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बच्चे के भाई कपिल राणा को उपचार के लिए बाकी घायलों के साथ पांवटा साहिब भेज दिया गया। उधर, शिलाई पुलिस ने आईपीसी की धारा-279, 337 व 304ए के तहत चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूचना मिलते ही शिलाई थाना के प्रभारी मस्तराम ठाकुर ने मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य चलाया। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हुई है, जबकि 6 घायल उपचाराधीन हैं।















