हिमाचल मांग रहा परिवर्तन, सी व बी ग्रेड की नहीं, अब जमाना ए-ग्रेड की सरकार का: धावक सुनील शर्मा

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

19 अप्रैल। बीते रोज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए सिरमौर जिला से ताल्लुक रखने वाले अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा ने आज जिला मुख्यालय नाहन में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया।
इस दौरान सुनील शर्मा ने प्रदेश की बीजेपी सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। साथ ही प्रदेश के युवाओं से आहवान किया कि अब हिमाचल में परिवर्तन का समय आ गया है। अब प्रदेश में सी यानी कांग्रेस, बी ग्रेड यानी भाजपा सरकार नहीं चाहिए, बल्कि अब जमाना ए ग्रेड यानी आम आदमी पार्टी की सरकार का है। सुनील शर्मा ने प्रदेश में खेल नीति न बनाने को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब-जब हिमाचल व मानवता को जरूरत पड़ेगी, तब-त बवह आखिर दम तक मानव सेवा के लिए दौड़ेंगे।सुनील शर्मा, अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक

News Archives

Latest News