Dnewsnetwork
चंबा जिले में आज शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि शुक्रवार को चंबा में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं, सुबह के समय अचानक हुई इस थरथराहट से कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया।
गनीमत यह रही कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता महज 3.0 थी, जिसके चलते किसी भी तरह के जानमाल के नुक्सान की खबर नहीं है। फिलहाल, प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा इस भूकंप का केंद्र चंबा में था, जिसका केंद्र जमीन से महज 5 किलोमीटर नीचे था।
वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए, USGS डेटा के अनुसार, भूकंप पृथ्वी की सतह और सतह के नीचे लगभग 700 किलोमीटर तक कहीं भी आ सकते हैं।भूकंप की 0-700 किमी की गहराई सीमा को तीन क्षेत्रों में बांटा गया है।












