हिमाचल : पंजाब नंबर की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 100 मीटर की दूरी पर मिला शव

Hamirpur Others

DNN हमीरपुर।

9  मई ।  जिला मुख्यालय हमीरपुर से सटे पास सलासी स्थित डीएवी स्कूल के गेट के पास सड़क दुर्घटना सामने आई है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी पंजाब नंबर की है। डेड बॉडी गाड़ी के आगे हमीरपुर की तरफ करीब 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे से पुलिस ने बरामद की है। पुलिस के मुताबिक डेड बॉडी पर वाहन के गुजरने की स्थिति पता चली है।
फिलहाल डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर पहुंचा दिया गया है। मृतक कहां का रहने वाला है इसका पता अभी नहीं चल पाया है।
अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है ताकि इस बात का पता चल सके कि इस दुर्घटना की असली वजह क्या है क्योंकि बहन और डेड बॉडी दूर-दूर पाए गए हैं।
यह दुर्घटना सुबह 4:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे एएसपी सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगे हैं। ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता चल सके। जहां डेड बॉडी पड़ी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन खड़ा है। इस फासले का पता तफ्तीश करने के बाद ही चल पाएगा।
पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू किया गया है। पंजाब नंबर की गाड़ी हमीरपुर की तरफ आ रही थी। जिसमें प्लस टू की कुछ किताबें भी गाड़ी की डिक्की में बिखरी हुई दिख रही हैं। वहीं सदर थाना हमीरपुर के एसएचओ राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस टीम मौके पर है। मामले में आगामी छानबीन की जा रही है।

News Archives

Latest News