DNN कुल्लू
21 अप्रैल। जिला लाहौल स्पीति के सिस्सु के साथ लगते शुर तांग नाले में एक कार खाई में जा गिरी। इस सड़क दुर्घटना में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई हैं। जबकि कार में सवार 2 लोग घायल हो गए हैं। दोनो घायलों को इलाज के लिए मनाली अस्पताल लाया गया हैं। डॉक्टरों के द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है वही केलांग पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मनाली के पर्यटन व्यवसाई शमशेर ठाकुर अपने दोस्त विजय निवासी कारदंग था विदेशी नागरिक जोविता जो इंग्लैंड का रहने वाला है। उसके साथ लाहौल से मनाली की ओर आ रहे थे। तभी शुर तांग नाले के पास अचानक कार से उनका नियंत्रण खो गया और कार खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार घायलों को रेस्क्यू किया गया।
इस दौरान पुलिस ने देखा कि कार में सवार विदेशी की मौत हो गई है और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी लाहौल स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और घायलों को भी मनाली अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस की टीम अब सड़क दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है और मामला दर्ज कर आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।















