DNN सोलन
14 अप्रैल । माल रोड स्थित बी एल स्कूल में हिमाचल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य को हिमाचली टोपी पहना कर सम्मानित किया गया। शिवान अरोड़ा व जानवी ने अपने विचार व्यक्त किए। हिमाचली नाटी को प्रस्तुत करके विद्यार्थियों ने खूब उत्साह दिखाया, जिसकी सभी ने बहुत प्रशंसा की। स्कूल प्रबंधक वीना बक्शी ने कहा कि हमें हिमाचल के विकास के लिए अपना योगदान देना चाहिए। स्कूल प्रधानाचार्य रुचिका ने कहा कि हम सब को अपने हिमाचल पर गर्व होना चाहिए और हमें एकता के साथ रहना चाहिए। इस कार्यक्रम मे मोहित, हरगुन, रोहित, टीपू सुल्तान, महक, सेजल, एंजल, यशवंत, शशांक, यादवी , दिशा, आवाहनी, नंदिनी, गुंजन, हर्ष, पीयूष आदि अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया।















