हिमाचल : घर से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, छापामारी में बड़ा जखीरा बरामद

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

05 मई। हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक घर में दबिश देकर अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच की जा रही है।
मामला जिला शिमला के कोटखाई पुलिस थाना के अंतर्गत सामने आया है। यहां पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने कोटखाई के प्रेमनगर में एक घर में दबिश दी। पुलिस यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई। टीम द्वारा घर पर दी गई दबिश के दौरान
पैराडाइज संतरा की 444 बोतलें, संतरा नंबर-1 की 180 बोतलें, 148 बोतल रॉयल स्टैग और 60 बोतल किंगफिशर बीयर की बरामद की। पुलिस ने इस मामले में पुलिस थाना कोटखाई में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

News Archives

Latest News