हिमाचल की राजनीति के चाणक्य पंडित सुखराम नही रहे दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

11 मई। पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे राजनीति के चाणक्य व संचार क्रांति के मसीहा पंडित सुखराम दुनिया को अलविदा कह गए हैं। पंडित सुखराम ने देर रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी उनके पोते आश्रय शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से सांझा की है। इसके साथ ही उन्होंने भावुक की पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि दादा जी अब फोन की घंटी नहीं बजेगी।
बता दे कि पंडित सुखराम पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे और हाल ही में उन्हें मनाली में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। उसके बाद उन्हें मनाली से ज़ोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया, लेकिन जब उनकी नाजुक हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें दिल्ली एम्स के लिए एयरलिफ्ट किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था, लेकिन देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली और वें दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन से मंडी सहित हिमाचल प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। पंडित सुखराम 95 वर्ष के थे।

ऊर्जा मंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम के निधन पर जताया शोक

DNN नाहन

11 मई – ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने पूर्व केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित सुख राम के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। पंडित सुख राम 95 वर्ष के थे तथा उन्होंने गत रात्रि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली में अंतिम सांस ली।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पंडित सुख राम का राजनीतिक क्षेत्र में अहम योगदान रहा है, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।
ऊर्जा मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा शोकग्रस्त परिवार एवं उनके समर्थकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

 

News Archives

Latest News