हिमकैप्स काॅलेज बढ़ेड़ा में आयोजित होगा जिला स्तरीय योग दिवस

Himachal News Others Una
DNN ऊना
20 जून- अंतराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय समारोह का आयोजन 21 जून बधुवार को प्रातः 7 बजे हिमकैप्स लाॅ एवं नर्सिंग काॅलेज बढ़ेड़ा में किया जा रहा है। इस समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा बत्तौर मुख्यातिथि शामिल होंगे।
इस बारे जानकारी देते हुए जिला आयुष अधिकारी ऊना आनंदी शैली ने बताया कि इस बार योग दिवस की थीम “योग फाॅर वसुधैव कुटुंबकम” “हर घर आंगन योग“ रखा गया है। इस दौरान आयुष विभाग के चिकित्सक विभिन्न योग क्रियों की विस्तृत जानकारी देते हुए अभ्यास भी करवाएंगे।

News Archives

Latest News