हादसे ने पकड़वादी 300 बोतल शराब

Crime Nalagarh

DNN नालागढ़

दतोवाल में पुलिस ने एक दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से शराब की 300 बोतलें बरामद की। पुलिस के अनुसार दत्तोवाल में नालागढ़-स्वारघाट रोड पर एक गाड़ी सड़क के दाहिनी तरफ बिजली के पोल के साथ टकराकर पलटी हुई थी। जिसके अन्दर व बाहर शराब की काफी बोतलें व गते बिखरे हुए थे। गाड़ी में कोई भी चालक व अन्य व्यक्ति न मिला। गाड़ी के अन्दर व बाहर बिखरी हुई शराब की बोतलों को इकट्ठा किया गया तो 300 बोतलें रम फॉर सेल चंडीगढ़ की पाई गईं। एएसपी बद्दी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है तथा चालक की तलाश जारी है।

 

 

News Archives

Latest News