DNN शिमला ब्यूरो
17 अगस्त। कोरोना संकट के बीच सोमवार से शुरू हुई कालेजों के अंतिम सत्र की परीक्षाओं को लेकर फिर एक बड़ी खबर सामने आई है। हाईकोर्ट ने प्रदेश में कालेजों की परीक्षाओं के आयोजन पर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी है। सोमवार को जस्टिस सुरेश्वर ठाकुर औरजस्टिस सीवी वारोवालिया की खंडपीठ ने यह फैसला दिया है।
याचिका कर्ता यासीम भट्ट की याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने यह आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार हाईकोर्ट ने हिमाचल प्रदेश में अंडर ग्रैजुएट परीक्षाओं के आयोजन पर रोक लगाई है। हाईकोर्ट ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं पर रोक लगाई है। इसके साथ ही यह भी आदेश दिया है कि अगले आदेश जारी करने तक परीक्षाओं पर लगी यह रोक बरकरार रहेगी।



























