हर साल सर्दियों  के दौरान रखरखाव कार्यों के लिए बंद की जाती हैं गतिविधियां 

Chamba Himachal News Others
DNN चंबा
26 नवंबर चंबा के  ऐतिहासिक चौगान  को  रखरखाव से संबंधित कार्यों और इसे  हरा-भरा बनाए रखने को लेकर 1 दिसंबर से सभी  गतिविधियों  के आयोजन के लिए बंद कर दिया जाएगा ।
 उपायुक्त  डीसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 दिसंबर 2022 से लेकर  ज़िला मुख्यालय स्थित  चौगान नंबर -1 को   14 अप्रैल 2023 तक बंद रखा जायेगा ।  चौगान में अब किसी भी तरह की गतिविधियों का आयोजन नहीं होगा ।
गौरतलब है कि चंबा के  ऐतिहासिक चौगान को हर साल सर्दियों के सीजन के दौरान हर तरह की  गतिविधि के लिए बंद रखा जाता है, ताकि चौगान का रखरखाव सुनिश्चित हो और इसे फिर से हरा-भरा बनाया जा सके ।
उपायुक्त ने सभी जिला वासियों से सहयोग का आह्वान भी किया है ।

News Archives

Latest News