हरीश को इंटक वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष की कमान

Baddi + Doon Politics Solan

DNN बद्दी

जिला इंटक ने संगठन में विस्तार करते हुए नालागढ़ के हरीश शर्मा हैप्पी को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष की कमान सौंपी है। इंटक के जिलाध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने बताया कि वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पद पर हरीश शर्मा हैप्पी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। नवनियुक्त वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरीश शर्मा हैप्पी ने इंटक प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित और जिला अध्यक्ष सोलन विक्रम ठाकुर का बद्दी पहुंचकर नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया। हरीश शर्मा ने कहा कि बीबीएन में इंटक को और अधिक मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जि मेवारी मुझे सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे और इंटक की मजबूती के लिए दिन रात एक करेंगे। जल्द ही नालागढ़ और बद्दी में इंटक के जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। नालागढ़ के पंजैहरा व भाटियां में जल्द जिला स्तरीय स मेलनों का आयोजन होगा। हरीश शर्मा हैप्पी ने कहा कि बीबीएन में यूनियनों के गठन पर भी जोर दिया जाएगा।

News Archives

Latest News