DNN सोलन
नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत सोलन की धर्मपुर पुलिस ने नाके के दौरान हरियाणा रोड़वेज की बस में यात्रा कर रहे एक युवक को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 21.30 ग्राम हैरोइन बरामद की है। युवक की पहचान कुल्लू निवासी सतीश कुमार के तौर पर हुई है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।















