हरियाणा के विधायक पहुंचे कसौली

Kasauli Others Solan
DNN कसौली(सोलन)
31 जनवरी। हरियाणा सरकार में विधायक घनश्याम अरोड़ा रविवार को कसौली की हसीन वादियों का लुफ्टफ उठाते दिखाई दिए है।  विधायक घनश्याम अरोड़ा लगभग तीन सालों बाद कसौली आए है। इस दौरान वह कसौली में आर मेडन होटल में ठहरे थे। इस दौरान उन्होंने कहा वह पहली बार विधानसभा चुनावों में हिमाचल आए थे और उन्होंने कसौली सहित दून, पच्छाद, नालागढ, सोलन व अर्की में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था। उस दौरान समय की अधिक व्यस्तता होने के चलते कसौली की मनोरम पहाड़ियों का  लुत्फ़ नहीं उठा सके थे, लेकिन अब उन्हें जैसे ही थोड़ा समय लगा तो वह अपने परिवार समेत सोलन पहुंच गए। रविवार को कसौली की तिब्तियन मार्केट ,हैरिटेज मार्केट को घुमने का लुत्फ उठाया है। उन्होने कहा हिमाचल को देवभूमि अस्ल में सही कहा जाता है। हिमाचल स्वर्ग से कम नही है तभी कसौली पर्यटन क्षेत्र मे बाहरी राज्य का जमवाडा लगा रहता है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता राज कुमार सिंगला से अच्छे दोस्ताना रिश्ते है, इनका भरपुर प्यार मिलता रहता है।

News Archives

Latest News