हरियाणा के दो युवक 44.49 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार

Himachal News

DNN शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस की एसआईयू टीम ने 2 पर्यटकों के पास से 44.94 ग्राम हैरोइन बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी हरियाणा से हिमाचल घूमने के लिए आए हुए थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार ढली पुलिस की एसआईयू टीम गश्त पर थी। इस बीच पुलिस टीम ने शक के आधार पर ढली चौक पर पर्यटकों की एक कार को जांच के लिए रोका। कार सवार दो युवक पुलिस की टीम को देखकर घबरा गए, जिस वजह से पुलिस को युवकों पर शक हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर जब कार की तलाशी ली तो उन्हें कार के डैशबोर्ड से 44.94 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पकडे गए आरोपियों की गौरव व विक्की निवासी कुरूक्षेत्र हरियाणा के रूप में हुई है। इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शिमला मोहित चावला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ ढली पुलिस थाना में केस दर्ज कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

 

News Archives

Latest News