DNN बद्दी (किरण)
दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी के नेतृत्व में बद्दी चक्कां सडक़ पर बेरहमी से मौत के घाट उतारे गये हरजिंद्र बिट्टु के परिजनेां के साथ सैकड़ों लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहूंचे व हरजिंद्र बिट्टु की मौत में शामिल अन्य लेागों को भी गिरफ्तार करने की मांग की। मृतक की पत्नि शारदा व बच्चों ने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि उनके पति को बेदर्दी से सरेआम मौत के घाट उतार दिया गया व पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को ही गिरफ्तार किया है व अन्य शामिल लोगेां अभी भी बाहर खुले में घूम रहे हैं । उन्होंने कहा कि जिन्होंने मेरे पति को मारा है कल को मुझे व मेरे बच्चों केा हानि पहूंचा सकते हैं। वहीं मृतक की बेटी भाविका ने एसपी बद्दी को कहा कि पुलिस आरोपियों से ढ़ील से बात कर रही है जिसके चलते आरोपी अपना मुंह नहीं खोल रहा है व पुलिस आरोपी के बेटे को बचाने का प्रयास कर रही है।
दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि दून विस क्षेत्र में सरेआम गुंडागर्दी हो रही है। पहले हरजिंद्र बिट्टु की निर्मम हत्या हुई व रविवार को कुछ लोगों ने एक युवक पर तलवारों से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया।उन्होंने पुलिस से बद्दी-चक्का समेत ऐसे सभी क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग रखी ताकि अपराधियों के मन में थोड़ा डर पनप सके। उन्होंने कहा कि हरजिंद्र बिट्ट के परिजनों को इंसाफ मिलना चाहिए ताकि लोगों को पुलिस पर लोगों का विश्वास बना रहे ।
एसपी बद्दी रानी बिंदु सचदेवा ने परिजनों को ढ़ांढस बंधाते हुए कहा कि पुलिस अपना कार्य मुश्तैदी से कर रही है। आरोपियों के साथ किसी भी प्रकार की ढ़ील नहीं बरती जा रही है व भी गवाहों की ब्यानों की बिडियों रिर्काडिंग की जाए व पुलिस ने उस समय की कॉल डिटेल निकाली गई है ताकि हर पहलु की गहनता से जांच हो सके। उन्होंने कहा कि मामले में किसी भी देाषी को बक् शा नहीं जाएगा व निर्दोश को घसीट नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि बद्दी चक्कां रोड़ पर जब यह घटना घटी तो काफी लोग थे परन्तु इस मामले में कुछ लेागेां को छोडक़र लोग अपना मुंह खोलने के तैयार नहीं है। उन्होंने परिजनों को कहा कि उन्हें बखूबी इंसाफ मिलेगा व दोषी को बक् शा नहीं जाएगा।


















