सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ पर कल इरावती से निकलेगी साईकल रेस

Chamba Others

DNN चंबा

17 जनवरी। वाहन चालकों और आम जनमानस में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरुकता पैदा करने के मकसद से 18 जनवरी से शुरु हो रहे सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ मौके पर चंबा नगर के इरावती होटल से एक साईकल रेस का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि रेस सुबह 8 बजे शुरु होगी।
रेस भरमौर चौक से होते हुए हरदासपुर चौक, बालू, सुल्तानपुर और वापस भरमौर चौक आने के बाद इरावती परिसर के समीप समाप्त होगी।
गौरतलब है कि 18 जनवरी से पूरे प्रदेश के साथ चंबा जिला में भी सड़क सुरक्षा माह के तहत विभिन्न आयोजन शुरू होंगे। इसको लेकर उपायुक्त डीसी राणा ने भी शनिवार को वर्चुअल बैठक के जरिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए थे।

News Archives

Latest News