स्वास्थ्य मंत्री पर राजेन्द्र राणा ने साधा निशाना, कहा मंत्री की परफोर्मेंस पर नहीं भरोसा…

Himachal News Others Politics Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
08 मार्च। नगर निगम के प्रभारी एवं सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि राजनीति में हमेशा दूसरों के लिए दरवाजे खुले रहते हैं। उन्होंने कहा कि सोलन नगर निगम के टिकटों को लेकर कई भाजपा के लोग भी उनके संपर्क में हैं और यदि जरूरत पड़ी तो ऐसे लोगों को भी टिकट दिया जा सकता है । राजनीती में किसी भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता हैं । वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सोलन में भाजपा ने मंत्री को सह प्रभारी लगाया है, जबकि नाहन के विधायक यहां पर प्रभारी लगे हैं । ऐसे में लोगों में चर्चाए गर्म है । उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि भाजपा को अपने मंत्री की परफॉर्मेंस पर भरोसा नहीं है । मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सोलन दौरे के बाद कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है।

भाजपा सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग 

प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा ने सरकार को श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार का साढ़े तीन वर्षों का कार्यकाल हो चुका है। इन साढ़े तीन वर्षों में सरकार ने सोलन को क्या दिया है। इसका पूरा श्वेत पत्र सरकार जारी करें, ताकि लोगों को पता चल सके कि क्या कुछ नया सोलन में हुआ हैं और कौन से कार्यों की गति धीमी व कितने कार्यों पर ब्रेक लगी है। राजेन्द्र राणा ने कहा कि कांग्रेस अपना श्वेत पत्र जारी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, क्योंकि कांग्रेस ने सोलन शहर में विकास कार्य किए है।
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाए कि प्रदेश में भाजपा सरकार डबल इंजन नहीं, बल्कि ट्रिपल इंजन की सरकार है। इसमे केंद्र व प्रदेश का इंजन महंगे पेट्रोल के दाम होने से डलवाने में सक्षम नहीं है और यह दोनों इंजन फेल हो गई है। इस समय तीसरा इंजन वर्ल्ड बैंक व नाबार्ड है, जो सरकार को धक्का लगा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की काम करने की स्पीड आज सभी देख रहे है, जो घोषणाएं 2018 में हुई है आज तक सरकार राह ही देख रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आती है तो सभी की फरियाद सुनती है, लेकिन महिला गुहार लगती रही और महिला की फरियाद नहीं सुनी गई। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सोलन दौरे को फ्लॉप करार दिया है और कहा है कि सरकार केवल कोरी घोषणाएं ही सरकार ने की है।सोलन के लोगों का होगा निर्णय
पत्रकारवार्ता के दौरान विधायक राजेन्द्र राणा ने कहा कि सोलन की जनता को फैंसला करना है कि उन्हें काम करने वाले लोग चाहिए या घोषणा व होर्डिंग्स में चमकने वाले लोग चाहिए। उन्होंने कहा कि वीरभद्र के नेतृत्व में पांच साल रही कांग्रेस की सरकार ने सोलन में बहुत से कार्य करवाए है। इसका उस दौरान किए गए कार्यों का भी कांग्रेस अपना श्वेत पत्र जारी कर सकती है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग साढ़े तीन सालों सोलन के विधायक व पूर्व मंत्री ने शहर के विकास कार्यों को लेकर 41 लाख 50 हजार रुपए दिए है। इनके इलावा भी कई कार्य चले हुए है।

सभी को आगे लाएगी कांग्रेस
राजेंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस सभी को आगे लाएगी और इसके लिए सर्वे किया गया है। युवाओं की भागीदारी भी इसमें रहेगी और सभी प्रकार के क्राइटेरिया को ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी द्वारा आयु सीमा केवल मुरली मनोहर जोशी व आडवाणी को बाहर करने के लिए बनाई गई थी ओर अब फिर बीजेपी पुराने राह पर चल रही है व कोई भी आयु सीमा को नहीं देख रही है।

10 तरीक तक कर सकते आवेदन
नगर निगम चुनावों को लेकर पार्टी द्वारा आवेदन की तारीख इच्छुक लोग 10 मार्च कर दी गई है और 10 मार्च के बाद आवेदन में से उन नामों पर मुहर लगाएगी। जिनका अधिक दबदबा वार्ड में है। यह लिस्ट 10 मार्च के बाद सोच विचार करें जारी की जाएगी। इससे पहले आवेदन की तारीख को 6 मार्च रखा गया था, लेकिन इसे बढ़ा दिया गया है।

News Archives

Latest News