स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल 13 मई से  होंगे सोलन जिला के प्रवास पर

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

12 मई स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयूष मन्त्री डॉ. राजीव सैजल 13 मई, 2022 से सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि डॉ. राजीव सैजल 13 मई, 2022 को प्रातः 10.30 बजे सोलन के रामशहर में जन समस्याएं सुनने के पश्चात सांय 4बजे सोलन स्थित आईटीआई में व्यवसायिक  प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे।
इसी प्रकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण  मंत्री 14 तथा 15 मई को कसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोगों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को सुनेंग तथा उनका मौके पर हल करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल 16 मई को प्रातः 10ः30 बजे चयोग में 27वें स्टेट शूटिंग चैंपिंयनशिप के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के बाद इसी दिन सायं 5 बजे शिमला के लिए रवाना होंगे।

News Archives

Latest News