डीएनएन दाड़लाघाट (आशीष)
हिमाचल परिवहन सेवानिर्वित कर्मचारी कल्याण मंच इकाई अर्की की मासिक बैठक अर्की इकाई के अध्यक्ष बलबीर चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान स्थाई पेंशन पॉलिसी के मुद्दे पर चर्चा की। मंच के सदस्यों ने नई सरकार से पेंशनरों के लिए स्थाई पेंशन नीति बनाने की मांग की। उन्होंने आशा जताई कि नई सरकार व परिवहन मंत्री पेंशनरों की चिरलम्बित न्यायोचित मांग को पूरा करेंगे। बैठक में सेवानिर्वित कर्मचारियो का जुलाई 2015 से देय मंहगाई भत्ते को शीघ्र जारी करने की मांग की व बैठक में अंतरिम राहत पर भी चर्चा की गई। बैठक में मौजूद पेंशनरों का कहना था कि पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा सेवारत परिवहन कर्मचारियो को अगस्त 2015 से 9% अंतरिम राहत भत्ता दे दिया गया है। जब कि विभाग से सेवानिर्वित कर्मचारियो के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। जबकि सेवानिर्वित कर्मचारियो को आज तक यह सुविधा नही मिली है। यही नही जो कर्मचारी 2015 के बाद सेवनिर्वित हुए है वो अभी तक ग्रेच्यूटी, लिव एन केशमेन्ट के लिए सरकार का मुह देख रहे है। जो कर्मचारी 2016 व 2017 में सेवानिर्वित हुए है उन्हें पेंशन न मिलने के कारण परिवार पालना मुश्किल हो गया है। इकाई के सभी सदस्यों ने प्रदेश सरकार से आशा जताते हुए मांग की है कि सरकार सेवानिर्वित कर्मचारियो की इन जायज मांगो को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण करेगी। श्याम लाल गर्ग ने जानकारी ने हुए अर्की इकाई के त्रैमासिक इकाई के चुनाव 15 फरवरी को कुनिहार की बैठक में करवाये जाएंगे। उन्होंने सभी सेवानिवृत परिवहन कर्मी को उपस्तिथ हो ने का आह्वान किया है। इस अवसर पर रघुनाथ शर्मा,रोशन लाल वर्मा,भगत राम शर्मा,हेत राम,सन्त शर्मा,टेक चन्द चौहान आदि ने भाग लिया।















