स्कूल खुलने से बच्चों के चेहरों पर आई रौनक

Himachal News Nalagarh Others
DNN नालागढ़
10 नम्बर हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के फैसले के बाद आज से तीसरी से सातवीं क्लास के छात्रों के लिए स्कूल खुल गए हैं. वहीं 21 महीने के लंबे इंतजार के बाद स्कूली छात्र ऑफलाइन क्लास लगाने स्कूल परिसर पहुंचे है. इससे पहले 11 अक्टूबर से आठवीं से बाहरवीं कक्षा के छात्रों के लिए रेगुलर स्कूल खोल दिये गए थे वहीं आज से तीसरी से लेकर सातवीं क्लास के छात्र रेगुलर क्लास लगाने क्लास रूम पहुंच रहे हैं. वहीं बात करें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ में स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्रों की सुरक्षा के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए थर्मल स्क्रिनिंग व हैंड सेनेटाइजर के पुख्ता प्रबंध किए गए है. वहीं तीसरी से सातवीं क्लास के नन्हे छात्र स्कूल पहुंचकर काफी उत्साहित महसूस कर रहे है और ऑनलाइन क्लास के दौरान आ रही नेटवर्क की दिक्कत से भी निजात मिलेगी. वही राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ के प्रधानाचार्य रमेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार के फैसले के बाद आज से तीसरी से सातवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं बच्चों के स्वास्थ्य संबंधित सभी तैयारियां की गई हैं और जो बच्चे अभी स्कूल नहीं आना चाहते हैं या उनके अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते हैं तो वह ऑनलाइन क्लास द्वारा अपनी पढ़ाई कर सकते हैं

News Archives

Latest News