स्कूल की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Crime Others Solan

Dnewsnetwork
सोलन, 24 सितंबर : सोलन के एक निजी स्कूल की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसपी गौरव सिहं ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से पुलिस थाना सदर सोलन में सूचना मिली कि चिन्मय स्कूल नौणी से एक लड़की को फंदा लगाने के कारण उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया है। जिसकी मृत्यु हो चुकी है । इस सूचना पर पुलिस थाना सदर सोलन की पुलिस टीम क्षेत्रीय अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच करने पर मृतक लड़की की पहचान कुमारी युटोन निवासी गांव शक्ति लदाख उम्र 17 वर्ष के रूप में हुई। मौका पर स्कूल प्रशासन व अन्य लोग भी मौजूद थे। मौका पर मौजूद लोगों के सामने मृतका के शव का पुलिस टीम द्वारा गहनता से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उसके शरीर पर गले में रगड के अलावा किसी भी प्रकार के चोट खरोंच के निशान नहीं पाए गए। मौके पर मौजूद स्कूल प्रशासन से संबंधित लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतका चिन्मय स्कूल में जमा एक छात्रा थी तथा मृतका के पैर में काफी समय से बहुत ज्यादा दर्द रहता था तथा साइंस का सब्जैक्ट लेने के कारण भी वह मानसिक तौर पर काफी परेशान रहती थी। मृतका ने एक दिन पहले भी अपने पिता से फोन पर बात की थी और वह रो रही थी।

मंगलवार को उसने क्लास जाने से मना किया तथा अपने कमरा में ही आराम कर रही थी। जब मृतका के कमरे के सभी छात्र क्लास लगाने के लिए चले गये थे तो उसके बाद अकेले में मृतका ने स्टॉल से फंदा लगा लिया था जब स्कूल की सफाई कर्मचारी साढ़े 9 बजे उसके कमरे में सफाई के लिए आई तो उक्त लड़की को उसने फंदे पर झूलते हुए देखा जिस पर उक्त सफाई कर्मचारी ने इसकी सूचना स्कूल प्रशासन को दी। जिन्होंने मौका पर आकर मृतका को फंदे से नीचे उतारकर उसे तुरंत उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने चैक करने पर उसे मृत घोषित कर दिया ।

जांच के दौरान मौका का निरीक्षण एसएफएसएल की टीम से भी करवाया गया। निरीक्षण के दौरान मौके से बैड पर से एक हस्तलिखित नोट भी बरामद हुआ है जो लदाखी भाषा में लिखा गया है । उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी ने भी उसकी मृत्यु पर कोई शक शुबा जाहिर नहीं किया है । मामले में धारा 194 बीएनएसएस 2023 के तहत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।

News Archives

Latest News