सोशल मीडिया पर छिड़ी BJP में जंग कुछ भाजपाइयों को पार्टी से बाहर निकालने की मांग

Politics Solan

DNN सोलन

भाजपा में आगामी समय में बगावत हो सकती है। प्रदेश अध्यक्ष पद से डॉ राजीव बिंदल के इस्तीफे के बाद से भाजपा के अंदर अंदरूनी लड़ाई बढ़ती जा रही है।
सोशल मीडिया पर अंतरकलह देखने को मिल रही है। कुछ भाजपाई डॉ राजीव बिंदल के समर्थन में सोशल मीडिया में पोस्ट डाल रहे हैं, जबकि कुछ समय पहले तक उनके नजदीकी रहे कुछ कार्यकर्ता उनके खिलाफ पोस्ट डाल रहे हैं। इसके कारण बिंदल समर्थक आक्रमक हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर डॉक्टर बिंदल समर्थक भाजपा मंडल अध्यक्ष से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
कुछ भाजपाई बिंदल के खिलाफ भाजपा में होने के बावजूद भी प्रचार कर रहे हैं और ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की मांग तेजी से हो रही है। मंडल महामंत्री भरत साहनी, युवा मोर्चा के नेता रोहित भारद्वाज, मनोनीत पार्षद नरेश गांधी सहित अन्य भाजपा भाजपाई डॉ राजीव बिंदल के खिलाफ पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। अपने फेसबुक अकाउंट में इन दोनों ही नेताओं ने ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर करने को लेकर पोस्ट डाली है। जिसका बड़े स्तर पर अन्य नेता समर्थन कर रहे हैं। भाजपा में बिन्दल के इस्तीफे के बाद शुरू हुई लड़ाई आगामी समय में बढ़ने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी इस मुद्दे को पूरी तरह से भुनाने में जुटी हुई है। मनोनीत पार्षद सहित भाजपा से जुड़े अन्य लोग इस प्रकार की पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं और इन पोस्टों को देखने के बाद ही स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा के अंदर बड़े स्तर पर अंदरूनी जंग छिड़ चुकी है। अब आगामी समय में सोशल मीडिया का असर मंडल पर पड़ता है या नहीं और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होती है नहीं। सबकी नजर इसपर लगी है।

News Archives

Latest News