DNN सोलन
जिला प्रशासन द्वारा कर्फ्यू में ढील के समय निजी वाहनों को ओड इवन नंबर के तहत चलाने के आदेश दिए गए हैं ऐसे आदेशों की अवहेलना करने पर मंगलवार को सोलन पुलिस ने करीब 13 चालान किए हैं।
वहीं यह बात भी सामने आई है कि बहुत से लोगों को और इवन नंबर के तहत गाड़ी चलाने को लेकर सही जानकारी ही नहीं थी। ऐसे कुछ लोगों को पुलिस ने जागरूक भी किया। डीएसपी रमेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ऑड इवन नंबर के तहत वाहन न चलाने वालों के चालान किए हैं। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया।















