सोलन में 3 युवक हैरोइन के साथ गिरफ्तार

Crime Himachal News Others Solan

DNN सोलन
28 अक्टूबर सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने 3 युवकों को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एसआईयू की टीम ने एक सूचना के आधार पर सुबह करीब 3:40 पर दोहरी दीवाल पर नाका लगाया और इस दौरान धर्मपुर की ओर से आ रही एक गाड़ी को रोककर चेक किया। जिसमें तीन युवक अमित, आशीष, सुहैल सवार थे। इस गाड़ी को चैक करने पर पुलिस ने अंदर से 6.70 ग्राम हैरोइन बरामद की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News