सोलन में 27 अगस्त को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Others Solan

DNN सोलन

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 अगस्त, 2023 को आवश्यक रखरखाव एवं मुरम्मत के दृष्टिगत नालागढ़ के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज विद्युत उपमण्डल नम्बर 01 नालागढ़ के सहायक अभियंता सी.आर. वर्मा ने दी।
सी.आर. वर्मा ने कहा कि 27 अगस्त, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक सैनी माजरा, मगनपुरा, जगातखाना घरात तथा औद्योगिक इकाइयां खुराना इंडस्ट्री, श्री कृष्णा पैकेजिंग, एसजे मिनरल, हिम ओवरसेज, हिमाचल फार्मेसी कॉलेज, यूनिवर्सल कार्टन सोल्युशन, सेवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है

News Archives

Latest News