सोलन, 11 अप्रैल
ओशो ध्यान केंद्र सोलन द्वारा 12 से 14 अप्रैल तक शहर के सेंटर रोजा हाल में एक ध्यान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देशभर से 50 से अधिक लोग भाग लेंगे। यह जानकारी ओशो ध्यान केंद्र के स्वामी ज्ञान अनुग्रह ने दी। उन्होंने बताया कि आज के युग में हर व्यक्ति किसी न किसी तनाव से जूझ रहा है। ऐसे में अपने मन व दिमाग को शांत रखने के लिए ध्यान सबसे जरूरी है। ध्यान करके कोई भी व्यक्ति अपने मन व दिमाग को पूरी तरह से शांत रख सकता है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में नटराज, नादब्रह्म, देववाणी ध्यान के अतिरिक्त भगवान शिव के तंत्र सूत्र प्राण साधना ध्यान भी करवाए जाएंगे इसके अलावा इस शिविर में भजन नृत्य संध्या भी आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अपने मन को शांत रखने के लिए ध्यान सबसे अच्छा साधन है इसलिए सभी लोगों को ध्यान जरूर करना चाहिए उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी पढ़ाई सहित अन्य चीजों से परेशान रहती है यदि युवा ध्यान को अपना ले तो उनकी आदि से ज्यादा समस्याएं दूर हो जाएगी क्योंकि इससे मन व दिमाग पूरी तरह से शांत वह वश में रखा जा सकता है और किसी भी प्रकार का कोई गलत कदम वह नहीं उठाएंगे उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में यह पहला शिविर इस साल का लग रहा है इसके बाद हिमाचल के अन्य जिलों में भी इसी प्रकार से लोगों की सुविधा के लिए ध्यान शिविर लगाए जाएंगे जिनमें हिमाचल प्रदेश के किसी भी क्षेत्र के लोग शामिल हो सकते हैं।















