सोलन में होगा अरविंद केजरीवाल का भव्य रोड शो, आप कार्यकर्ताओं में भारी जोश : सुरजीत ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष आम आदमी पार्टी

Himachal News Others Politics Solan

DNN सोलन

2 नवंबर आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने आज सोलन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल का रोड शो कल सोलन में होगा। रोड शो को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। जिसमें हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे। सोलन में रोड शो 11 बजे सोलन वायपास से शुरु होकर ओल्ड बस स्टैंड तक जाएगा। यह ऐतिहासिक रोड शो होगा जिसमें हिमाचल की सत्ता बदलने का आगाज़ होगा। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि यह उन लोगों को एक जवाब है जो कह रहे थे कि आम आदमी पार्टी के बड़े नेता हिमाचल छोड़ गुजरात चले गए हैं। अब हिमाचल में आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल आ रहे हैं। इसके बाद मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी आएंगे और हिमांचल में रोड शो करेंगे।

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी को भारी समर्थन मिल रहा है। प्रदेश के लोगों को आम आदमी पार्टी की गारंटियों पर भरोसा है। आज हिमाचल में जनता के बीच का आम आदमी चुनाव लड़ रहा है। आम आदमी पार्टी के 90 फीसदी उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके पास पैसे नहीं है। लेकिन प्रदेश में ईमानदार सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध ये लोग गांव गांव जाकर प्रचार में भाग ले रहे हैं और बेहतर हिमांचल के लिए आप की नीतियों को जन जन तक पहुंचा रहे हैं । सुरजीत ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के नेता आम आदमी पार्टी को हिमाचल में आने से रोकना चाहते हैं जिससे लगातार षड्यंत्र कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को खुलकर समर्थन दे रही है। जिससे तय है कि प्रदेश में अब आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सभी गारंटियों को पूरा किया जाएगा और जनता को हर सुविधा प्रदान की जाएगी।

News Archives

Latest News