सोलन में हैरोइन सप्लाई करने के मामले में पंजाब से युवक गिरफ्तार

Crime Others Solan

DNN सोलन, 24 जुलाई :

सोलन के युवक को हैरोइन सप्लाई के मामले में सोलन पुलिस ने मोहाली से एक और युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का एक साथी पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी गौरव सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने नौणी के नजदीक अणु में निहाल ठाकुर नामक एक युवक के कमरे की तलाशी के दौरान वहां से 20.65 ग्राम हैरोईन बरामद की थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की।

 

आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि इसने यह खेप सप्लायर से 58000 रुपए में खरीदी थी। जांच में खुलासा हुआ कि सप्लायर पवनप्रीत ने हैरोइन की सप्लाई की थी। इसके बाद पवनप्रीत की तलाश में पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन करके मोहाली से उसे गिरफ्तार किया गया था।

जबकि इसका एक अन्य साथी गायब था। जिसे सोलन पुलिस की टीम ने आरोपी पवनप्रीत के सह आरोपी अजय कुमार को पंजाब के फिरोजपुर जिला से गिरफ्तार किया है।

News Archives

Latest News