DNN सोलन ( पूजा वर्मा)
नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम जारी रखते हुए पुलिस ने सुलतानपुर के नजदीक गांव मंझोली में 4 युवकों को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्यवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली कि शुभम शर्मा नाम युवक व उसके दोस्त हैरोइन खरीद फरोख्त का कार्य करते है। इस सूचना पर पुलिस तुरंत उसके कमरें में पहुंची। दरवाजा खटखटाने पर दरवाजा खोलने वाले युवक ने पूछने पर अपना नाम शुभम शर्मा निवासी जिला हमीरपुर, कर्ण सिंह निवासी जिला मंडी, शुभम ठाकुर निवासी जिला कांगड़ा, माधव बताया। उक्त कमरें की तलाशी लेने पर अंदर से कुल 4.55 ग्राम हैरोइन बरामद हुई । एएसपी अशोक वर्माने इसकी पुष्टि करते बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।















