डीएनएन सोलन
शहर में चोर सक्रिय हो गए है। चोरों ने राजगढ़ रोड पर जहां एक दुकान का ताला तोड़ डाला । वहीं एक महिला के पर्स से नगदी और उसके एटीएम कार्ड चुरा लिए। एटीएम कार्ड से चोरों ने 10 हजार रुपए निकला लिए।
पुलिस ने मामले दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में सुनीता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि बस में बैठकर पुराना बस अड्डा से अपने घर जा रही थी। रास्ते मेंउसके मोबाइल फोन पर बैंक खाते से 10 हजार रुपए निकाले जाने का मैसेज आया। उसने अपना पर्स चैक किया तो उसमें से 8 अलग-अलग किस्म के कार्ड और दो हजार रुपए चोरी हुए पाए गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। दूसरा मामला राजगढ़ रोड पर दुकान चला रहे ब्रह्म राम की शिकायत पर दर्ज हुआ। शिकायत में बताया गया कि वह दुकान खोलने के लिए पहुंच। तो उसने देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है। दुकान के गल्ले, दानपत्र से नकदी सहित खाद्य सामग्री की चोरी हुई है। करीब 23 हजार की चारी हुई है।















