DNN सोलन, 26 सितंबर :
सोलन शहर के कोटलानाला में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अहम बात यह हैकि इसको लेकर उसने कुछ जानकारी सोशल मीडिया पर भी सांझा की। जिसके बाद उसकेएक दोस्त ने इस संबंध में पोस्ट देखी और उसके भाई के फोन पर इस संबंध में सूचित किया। जिसके बाद आत्महत्या का पता चला। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान दीपक निवासी कुल्लू के तौर पर हुई है। जांच में पता चला है कि दीपक व इसका छोटा भाई सुमित कोटलानाला में तहसील के पीछे एक किराए के कमरे में पिछले 3 महीने से रह रहे थे। रात को यह दोनों अपने इस कमरें में सो गए। सुमित को राहुल उर्फ प्रिन्स ने फोन करके बताया कि दीपक ने फेसबुक में स्टेट्स अपलोड किया है और उसे देखने के लिए कहा। इस पर सुमित ने देखा कि इसके भाई दीपक ने अपने कमरा में फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली है। वहीं पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।















