डीएनएन सोलन
सोलन में लिवइन रिलेशनशीप में एक महिला के साथ रह रहे व्यक्ति द्वारा महिला की ही बेटी के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस में शिकायत की कि उसकी के साथ रहने वाले व्यक्ति विनोद ने उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया। कुछ वर्ष पहले उसने बेटी के साथ छेड़छाड़ भी की थी, लेकिन तब उसने इस मामले में ज्यादा गौर नहीं किया। पता चला है कि आरोपी की पहले भी 2 शादियां हो चुकी है और वह नेपाली मूल का है। एसपी मोहित चावला ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामला शिल्ली रोड का है।















