सोलन में प्रतिबंधित दवा के 704 कैप्सूल के साथ 1 गिरफ्तार

Crime Himachal News Others Solan

DNN  सोलन, 10 अक्तूबर

सोलन पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकेपास से 704 कैप्सूल प्रतिबंधित दवा केबरामद किए है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी शहर सोलन की एक टीम रात के समय गश्त पर थी, तो टीम को गुप्त सूचना मिली कि चिल्ड्रन पार्क नजदीक पुराना डीसी ऑफिस सोलन के पास नितिन वर्मा निवासी कोटलानाला सोलन मौजूद हैऔर उसके पास कोई नशीला पदार्थ हो सकता है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान इसके कब्जा से 632 व 72 कैप्सूल अलग अलग प्रतिबंधित दवाओं के बरामद हुए। जिन्हें यह यह शहर में युवाओं को बेचने की फिराक में था । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

News Archives

Latest News