सोलन में छात्रा की मौत जांच में जुटी पुलिस

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन के एक शैक्षणिक संस्थान के हॉस्टल में रहने वाली छात्रा की सोलन अस्पताल में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है ताकि मौत के कारणों का पता लग सके। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि यह छात्रा एलआर संस्थान में पढ़ती थी और वही के हॉस्टल में रहती थी। एक छात्रा ने रात को खाना खाया और इसके बाद यह सो गई। रात करीब 12:00 बजे इसके पेट में दर्द उठी। इसके बाद इसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया और इसका इलाज शुरू हुआ इसी दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि छात्रा के अभिभावक सोलन पहुंच चुके हैं और मामले की जांच चल रही है। छात्रा की मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। छात्रा की पहचान ज्योति के तौर पर हुई है।

News Archives

Latest News