सोलन में चुनाव व धार्मिक आयोजन एक ही दिन परेशान हो सकती है जनता

Others Politics Solan

Dnewsnetwork
नगर निगम सोलन का चुनाव दिनांक 17 मई को निर्धारित किया गया है। उसी समय राधा स्वामी सत्संग ब्यास द्वारा दिनांक 16 एवं 17 मई को एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बाहर से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
ऐसी स्थिति में एक ही समय पर इतने बड़े धार्मिक आयोजन और नगर निगम चुनाव का होना प्रशासनिक दृष्टि से एक गंभीर चुनौती उत्पन्न कर सकता है। शहर में यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। साथ ही मतदान का समय दोपहर 3:00 बजे तक सीमित होने के कारण आम मतदाताओं को भी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
प्रशासन को एक ओर इतने बड़े धार्मिक सम्मेलन को सुचारू रूप से संपन्न करवाने की जिम्मेदारी होगी, वहीं दूसरी ओर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना भी एक बड़ी चुनौती बन सकता है। ऐसी परिस्थितियों में अव्यवस्था उत्पन्न होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
अतः प्रशासन एवं राज्य निर्वाचन आयोग से विनम्र आग्रह है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर पुनर्विचार किया जाए, ताकि दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों का सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित हो सके तथा आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

News Archives

Latest News