Dnewsnetwork
सोलन, 21 नवंबर : सोलन में गला घोंट कर एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी राजकुमार चंदेल ने बताया कि इस मामले में आरोपी सौरव कुमार निवासी गांव अम्बेक बस्ती तहसील फागू जिला दार्जिलिंग पश्चिम् बंगाल उम्र 31 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी सपरून सोलन में सूचना मिली कि गांव गलोग में नेपाली मूल की महिला गंगा देवी निवासी गांव गलोगडा बड़ोग की मृत्यु हो गई। इस सूचना पर पुलिस थाना सदर सोलन व पुलिस चौकी सपरून की एक टीम गांव गलोग पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
मौके पर मृत महिला के शव का गहनता से निरीक्षण करने पर गले में गला घोंटने के निशान पाए गए। इसके अलावा मृतका की कनपटटी व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए । मौके पर मृतका के पुत्र संजू कुमार ने बताया कि दिन के समय यह, इसकी माता गंगा देवी, चाचा विजय, सौरव व जीवन ने कमरे में इक्ट्ठा खाना पीना किया । उसके बाद यह इसका चाचा विजय व जीवन इनके कमरे में सो गए। इनकी माता इनके चाचा विजय के कमरा में सो गई थी । सौरव जो इनके साथ था वहां से चला गया था। शाम के समय सौरव फिर से इनके क्वार्टर आया जिसने इन्हें उठाया। उसके बाद यह उठकर अपने चाचा विजय के कमरे में बीडी लेने के लिए गया तो देखा कि इनकी माता कमरा में कंबल ओढ कर सोई थी जिसे उठाने के लिए इन्होंने उसे आवाजें लगाई परन्तु इनकी माता ने कोई भी जवाब नहीं दिया। जब इन्होंने अपनी माता के मुंह से कंबल उठाया तो इनकी माता के मुंह से खून निकल रहा था तथा गले के सामने व दाहिनी तरफ निशान पड़े थे । इन्हें शक है कि इनकी माता की सौरव ने गला घोंटकर हत्या की है क्योंकि एक दिन पहले सौरव ने इनकी माता से बहसबाजी की थी। इस आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी सौरव कुमार को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की गई तथा जुटाए गए सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण एसएफएसएल जुन्गा की टीम ने भी किया और घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा करके पुलिस कब्जे में लिए गए।पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी ने मृतका के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी और जब वह इसमें कामयाब नहीं हुआ तो उसने इसकी हत्या कर दी।















