DNN सोलन
शुक्रवार को सोलन जिला में कोरोना को लेकर फिर बुरी खबर है। यहां के अर्की क्षेत्र में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जो कि होम कारंटाइंड था। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। यह व्यक्ति हाल ही में दिल्ली से लौटा था। स्वास्थ्य विभाग ने इस व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों को लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही जिसकी पूरी ट्रैवल हिस्ट्री को भी निकाला जा रहा है।















