DNN सोलन
09 नम्बर पुलिस की एसआईयू टीम को एक व्यक्ति से हैरोइन बरामद करने में कामयाबी हासिल हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी कि एसआईयू की टीम ने एक सूचना के आधार पर एक गाड़ी धर्मपुर से सोलन की तरफ आ रही थी जिसे दोहरी दीवार में चैक किया गया। इस वाहन को देवेंद्र बता निवासी जिला सोलन चला रहा था। इस वाहन को चैक करने पर पुलिस को उसके पास से 10.60 ग्राम चिट्टा हीरोइन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है















