सोलन में एक ढाई वर्ष के बच्चे की हत्या आरोपी को गिरफ्तार

Crime Solan
Dnewsnetwork
सोलन, 3 मार्च : सोलन में एक ढाई वर्ष के बच्चे की हत्या उसके सौतेले पिता द्वारा करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।एस.पी. साईं दत्तातरे वार्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत सलोगड़ा की प्रधान सरोज चौहान ने थाना सदर सोलन में सूचना दी कि बालुघाटी सलोगड़ा में लगभग ढाई वर्ष के नेपाली मूल के एक बच्चे की गिरने से मृत्यु हो गई है। इस सूचना पर पुलिस थाना सदर सोलन की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर सरोज चौहान सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित मिले। वहीं एक नेपाली मूल की महिला अन्य व्यक्तियों के साथ मौजूद थी। जिसने पूछताछ पर अपना नाम तारा देवी पत्नी राजेन्द्र, उम्र 24 वर्ष, निवासी नेपाली मूल, हाल निवासी सलोगड़ा बताया। उसके साथ उसका वर्तमान पति राज थापा भी उपस्थित था। मौके पर तारा देवी के पुत्र प्रवीण उम्र लगभग 2.5 वर्ष का शव पाया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि 28 फरवरी को किराए के क्वार्टर के आंगन में गिरने से बच्चे की मृत्यु हो गई थी। मृतक बालक की माता तारा देवी के अनुसार बच्चा सायं लगभग 5 बजे क्वार्टर के आंगन में खेलते समय गिर गया था। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा अधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वे शव को सलोगड़ा लाए और 1 मार्च को सुबह मृतक के शव को दफनाने के लिए ले जाया जा रहा था। तब ग्रामीणों ने इसे देखा और पंचायत प्रधान को सूचित किया गया जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। दूसरी ओर 2 मार्च को राजेन्द्र महत उम्र 30 वर्ष निवासी नेपाली मूल, हाल निवासी चौरी घाटी फॉरेस्ट रोड, सोलन, जिला सोलन ने थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि लगभग चार वर्ष पूर्व उसका विवाह तारा देवी से हुआ था, जिनसे उसे एक पुत्र प्रवीण हुआ । वर्ष 2025 में उसकी पत्नी तारा देवी पुत्र को साथ लेकर घर छोड़कर चली गई थी । माह फरवरी 2026 के प्रारंभ में वह तारा देवी एवं अपने पुत्र प्रवीण को सलोगड़ा से कोटखाई अपने साथ ले गया था, परंतु वहां से भी तारा देवी उसे बिना बताए दोबारा राज थापा के साथ रहने के लिए बेटे सहित सलोगड़ा लौट आई। यह माह फरवरी 2026 में कार्य की तलाश में किन्नौर चला गया था, जबकि उसकी पत्नी तारा देवी पुत्र प्रवीण के साथ सलोगड़ा में अपने दूसरे पति राज थापा के साथ रह रही थी । जांच में पुलिस ने पाया कि इसने सलोगड़ा में अपनी पत्नी की पड़ोसी सपना के मोबाइल पर फोन कर अपने पुत्र का हाल-चाल पूछा । सपना ने बताया कि बच्चा ठीक है और खेल रहा है। उसी दिन सायं लगभग 6:30 बजे सपना ने दोबारा फोन कर सूचना दी कि उसका पुत्र प्रवीण की मृत्यु हो गई है। उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । इसके पश्चात बच्चे का शव सलोगड़ा लाया गया। जब 1 मार्च की सुबह जब शव को दफनाने ले जाया जा रहा था, तब ग्रामीणों एवं पंचायत प्रधान द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। यह भी सोलन वापस आ गया । पोस्टमार्टम उपरांत चिकित्सक द्वारा इसे को मौखिक रूप से बताया गया कि मृत्यु सामान्य प्रतीत नहीं हो रही है । इस आधार पर शिकायतकर्ता को संदेह हुआ कि उसके पुत्र प्रवीण की हत्या राज थापा द्वारा गला एवं छाती दबाकर रंजिशवश की गई है। उक्त शिकायत पर थाना सदर सोलन में मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने मृतक बालक के शव को कब्जा पुलिस में लिया। घटनास्थल का निरीक्षण एस.एफ.एस.एल. जुन्गा की टीम द्वारा भी किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया, जहां से चिकित्सक द्वारा उसे आई.जी.एम.सी. शिमला रेफर किया गया। जहां पर पोस्टमार्टम बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। जांच के दौरान इस वारदात में संलिप्त आरोपी राज थापा निवासी सलोगड़ा को गिरफ्तार किया गया। जांच में पाया गया कि लगभग 10-12 दिनों पहले राजेन्द्र महत, तारा देवी एवं राज थापा के बीच बालक प्रवीण के पालन-पोषण एवं अभिरक्षा को लेकर विवाद हुआ था, जिसके पश्चात राजेन्द्र महत किन्नौर चला गया था। प्रथम दृष्टया जांच में यह पाया गया है कि उक्त रंजिश एवं खुन्नस के चलते आरोपी राज थापा ने बालक प्रवीण का गला दबाकर हत्या कर दी क्योंकि राज थापा तारा का दूसरा पति व प्रवीण का सौतेला बाप था । मामले में आगामी जांच हर पहलु पर प्राथमिकता से की जा रही है ।

News Archives

Latest News