सोलन में इनरव्हील क्लब की नई टीम ने कार्यभार संभाला

Others Solan
DNN सोलन
सोलन में इनरव्हील क्लब मेंटाउन की नई कार्यकारणी ने कार्यभार संभाला। इसके लिए क्लब द्वारा इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस साल की अध्यक्षा शैली पहुंजा ने अपनी नई टीम का स्वागत किया। उनकी टीम मेंआई पी पी रेनू शर्मा उपाध्यक्ष, रैना गुप्ता कोषाध्यक्ष, अंजु पबयाल, मोनिका बंसल सचिव, आइए एस ओ अंजू गर्ग, संपादक दीपाली बत्त्ता ठाकुर शामिल हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संगीता त्रेहन ने शिरकत की। इस साल की नई टीम में अध्यक्षा ने तीन नई सदस्य अंजू कोहली, मंजू कुमार और सुरुचि का परिचय करवाया। इस दौरान कार्यक्रम में3 नए प्रोजेक्टरों पर कार्य करनेका निर्णय लिया गया। जिनमेंदो लड़कियों को गोद लेना और एक जरूरतमंद महिला को व्हीलचेयर देना तथा लेप्रसी अस्पताल चम्बा घाट को गैसस्टोव देने पर सहमती बनी।

Latest News