सोलन में अब राजगढ़ रोड पर स्थित बघाट बैंक की ब्रांच एहतिहातन बंद, तीन कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटव निकलने के बाद लिया फैंसला

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

16 सिंतम्बर। सोलन जिला में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कोरोना के चलते सोलन शहर में बघाट बैंक की राजगढ रोड स्थित शाखा को भी बंद करना पड रहा है। यहां पर तीन कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद बैंक को ऐतिहात के तौर पर दो दिनों के लिए बंद कर दिया है। आपकों को बता दे कि सोलन शहर में लगातार कोरोना पाजिटिव मामले बढ रहे है ऐसे में इसका असर एक के बाद एक सरकारी गैर सरकारी संस्थान पर पड रहा है। कुछ दिन पहले शहर का सदर थाने को भी बंद किया जा चुका है। साथ ही अस्पताल को भी सील किया गया। अब बुधवार से प्रदेश सरकार ने प्रदेश की सीमाओं को भी खोल दिया है। ऐसे में सोलन हिमाचल का प्रवेश द्वार है और आगामी समय में यहां के लोगों को और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड सकता है। वहीं कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद इससे पहले बाईपास स्थित पीएनबी बैंक की शाखा, राजगढ़ रोड पर स्थित एसबीआई की शाखा को बंद किया जा चुका है। क्षेत्रीय अस्पताल दो बार सील हो चुका है।

इस मामले में बघाट बैंक के एमडी केसी शर्मा ने कहा कि तीन कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद बघाट बैंक की राजगढ रोड स्थित शाखा को दो दिनों के लिए बंद किया गया है। एतिहात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।

News Archives

Latest News