DNN सोलन
युवा मोर्चा के पदाधिकारी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने के साथ ही सोलन भाजपा में बगावत हो गई है। मंडल के इस फैसले से नाराज देवेंद्र ठाकुर उर्फ बिंदरू के समर्थक लोक निर्माण विभाग में एकत्रित होकर इस फैसले का विरोध किया। उनके समर्थकों ने स्पष्ट कहा कि यदि यह फैसला नहीं पलटा गया, तो उन्हें कड़ा रुख अपनाना पड़ेगा। वहीं युवा मोर्चा के देवेंद्र ठाकुर उर्फ बिंदरू ने स्पष्ट कहा कि उन्हें बिना किसी नोटिस के पार्टी से निष्कासित किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बताया जाए कि उन्होंने कौन की पार्टी विरोधी गतिविधि की है।
बिंदरू ने बड़ी संख्या में युवाओं के एकत्रित होकर पार्टी को चेतावनी देने से साफ हो गया है कि आगामी समय में भाजपा की राह आसान नहीं है। वहीं बिंदरु के अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी अंदर खाते नाराज चल रहे है और कई नेता सोशल मीडिया में अप्रत्यक्ष तौर पर ऐेसे मामले भी उठा रहे है। जिससे साफ है कि भाजपा में अंदरूनी लड़ाई शुरू हो चुकी है। वहीं मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण बिंदरु को निष्कासित किया गया है। उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया था, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।















