सोलन पुलिस की दो जगह छापेमारी अवैध शराब बरामद

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में छापे मारकर अवैध शराब बरामद की है। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ठोडो ग्राउंड के नजदीक एक कमरे पर छापा मारा जहां से 20 बोतले देसी शराब बरामद हुई यह कमरा भीमसेन नामक व्यक्ति का है। इसके अलावा एक अन्य मामले में पुलिस ने धोबीघाट में सोनू कुमार नामक एक व्यक्ति के घर में छापा मारा इस व्यक्ति के कमरे से भी 16 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग मामले दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है

News Archives

Latest News