DNN सोलन ब्यूरो
14 अक्तूबर। हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा अंतर्राज्यीय बस सेवा शुरू कर दी है। इसी को लेकर सोलन डिपो के तहत भी चार बसों को बाहरी राज्यों में भेजा गया है। सोलन डिपो द्वारा वह बसें बाहरी भेजी गई है जो चंडीगढ़ या वाया चंडीगढ़ होकर निकलती है। यह चारों बसें अपने निर्धारित समय पर ही निकलेगी। इन बसों को निगम द्वारा लोगों की डिमांड को देखते हुए ट्रायल पर चलाया गया है। इन चलाए गए रूटों पर निगम को सफलता मिलती है तो निगम द्वारा अन्य रुट भी जल्द शुरू किए जा सकते है।
बता दें कि निगम द्वारा लॉकडाउन के बाद से बसों को चलना बंद कर दिया था। इसके पश्चात अनलॉक के दौरान प्रदेश में ही बसें दौड़ने का फेंसला लिया गया था, लेकिन लगभग सात माह बाद अब निगम ने बाहरी राज्यों में बसें भेजनी शुरू की है। हालांकि, निगम द्वारा अभी बहुत कम बसों को बाहरी राज्यों में भेजा है। बाहरी राज्यों में बसों को भेजने के लिए निगम ने एसओपी को भी जारी किया है। इसी के साथ निगम द्वारा बसों को सेनेटाइज़ करने का भी पूरा ध्यान रखा है।
सोलन डिपो ने भेजे यह रुट
सोलन डिपो द्वारा बुधवार से बाहरी राज्यों के लिए जगजीतनगर-चंडीगढ़-थानाधार-भुट्टी, शिमला-चंडीगढ़-नूरपुर, शिमला-बद्दी व शिमला-चंडीगढ़ रुट को पहले चरण में शुरू किया है।
क्या कहना है क्षेत्रीय प्रबंधक का
हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान का कहना है कि सोलन डिपो द्वारा बाहरी राज्यों के चार रूटों को शुरू किया गया है। यह वह रुट है जो चंडीगढ़ व वाया चंडीगढ़ होकर निकलते है। इससे पहले प्रदेश में अन्य डिपो की बसों की तरह सोलन डिपो की बसें भी दोड़ै जा रहे है। हर प्रकार से बसें में एसओपी का ध्यान रखा गया है।















