21 अगस्त। सोलन जिला से शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 319 व्यक्तियों के सैम्पल केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने दी। डा. गुप्ता ने कहा कि इन 319 सैम्पल में से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ से 59, नागरिक अस्पताल बद्दी से 36, ईएसआई अस्पताल काठा से 16, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 65, नागरिक अस्पताल अर्की से 56, नागरिक अस्पताल कण्डाघाट से 24, ईएसआई अस्पताल परवाणू से 40 तथा एमएमयू कुमारहट्टी से 23 कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला में अभी तक कोविड-19 के कुल 1101 रोगी पाॅजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 37 रोगी माइग्रेटिड आउट हैं। वर्तमान में जिला में कोविड-19 के 363 रोगी सक्रिय हैं।


















