सोलन जिला में 34 नए मामलें, 40 सैम्पलों की रिपोर्ट आना बाकी

Arki Baddi Baddi + Doon Kasauli Nalagarh Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

23 दिसंबर। जिला सोलन में बुधवार को कोरोना वायरस के 34 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से 628 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इन सैम्पलों में से 34 सैंपलों रिपोर्ट पॉजिटिव, 491 सैंपल नेगेटिव, 07 इनकनक्लूसिव व 40 सैंपल अंडर प्रोसेस हैं।

उन्होंने बताया कि बुधवार को 638 सैम्पलों में से सीआरआई कसौली में 291 सैंपल की जांच की गई, जिनमें 19 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव, 166 सैंपल नेगेटिव है, जबकि 40 सैंपल अंडर प्रोसेस चले है। ट्रुनेट के जरिए जिला में एक सैंपल की जांच की गई है, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 346 सालों की जांच की गई। इनमे 15 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव, 324 सैंपल नेगेटिव व 07 इनकनक्लूसिव सैंपल है।

बुधवार को आए 34 मामलों में 21 पुरुष व 13 महिलाएं कोरोना वायरस की चपेट में है। इनमें सोलन शहर के 14 मामलें, बद्दी के 02, नालागढ़ के 06, परवाणू के 03, एमएमयू के 06, अर्की के 02 व रामशहर का 01 मामला है। कैटेगरी के अनुसार आईएलआई 18, डारेक्ट कॉन्टेक्ट 04, गर्भवती महिला 01, वालंटियर 04, ट्रेवलर्स 02, फ्लू 03, आईपीडी 01 व अटीपिकल का 01 मामला है।

News Archives

Latest News