सोलन जिला में 26 मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे करोड़ों रुपए के शिलान्यास व लोकार्पण

Nalagarh Others Politics Solan

DNN सोलन
मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर 26 मार्च, 2022 को सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल के प्रवास पर आ रहे हैं। जयराम ठाकुर नालागढ़ उपमण्डल में 26 मार्च, 2022 को विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के उपरान्त पंजैहरा (सोबन माजरा) में एक जनसभा को सम्बोधित भी करेंगे।
मुख्यमन्त्री 26 मार्च, 2022 को प्रातः 10.40 बजे नालागढ़ में नया बस अड्डा नालागढ़ का लोकापर्ण करेंगे। वे तदोपरान्त प्रातः 10.55 बजे वन परिसर नालागढ़ में जैव विविध वन एवं इसकी मोबाईल एप्लीकेशन का शुभारम्भ करेंगे।
जयराम ठाकुर तदोपरान्त प्रातः 11.10 बजे फोर्ट रोड पर जलापूर्ति योजना के मुख्य भण्डारण के समीप नालागढ़ शहर के लिए मल निकासी योजना का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमन्त्री इसके उपरान्त उठाऊ जलापूर्ति योजना किरपालपुर के पुनः संयोजन एवं सुधार कार्य, जल शक्ति खण्ड नालागढ़ के तहत विभिन्न उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं के पुनः संयोजन एवं सुधार कार्य, नालागढ़ तहसील में रख घनसोत, सौरी भूमिया चुहूवाल उठाऊ जलापूर्ति योजना के निर्माण कार्य, नालागढ़ में हैरिटेज फोर्ट के समीप जल रोक बांध के निर्माण कार्य सहित नालागढ़ शहर के लिए उठाऊ जलापूर्ति नालागढ़ के संवर्द्धन कार्य की अधारशिला भी रखेंगे।
जयराम ठाकुर तदोपरान्त प्रातः 11.40 बजे पंजैहरा (सोबन माजरा) में नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न विभागों की अनेक विकासात्मक योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के उपरान्त एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

News Archives

Latest News